home page

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आरटीओ आरक्षक को रँगे हाथ पकड़ा

 | 
जबलपुर लोकायुक्त टीम ने आरटीओ आरक्षक को रँगे हाथ पकड़ा


जबलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को बरगी रोड पर अवैध वसूली के मामले में आरटीओ आरक्षक व उसके सहयोगी प्राइवेट कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक आवेदक प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव वाहन मालिक निवासी खारघर नवी मुंबई एवं वाहन चालक जय सिंह यादव निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है।

आवेदक ने बताया कि बुधवार को गाड़ीनं उनकी गाड़ी नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी। तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की। इसके बाद उसने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी को की

एसपी लोकायुक्त अंजू पटले द्वारा शिकायत की सत्यापन के उपरांत दल का गठन करके आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए मौके पर रवाना किया। स्पॉट पर पहुंचे दल ने आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया,निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं अन्य दल मौजूद था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक