home page

8.14 लाख रुपए की संदिग्ध राशि के साथ लोहावट बीडीओ को पकड़ा

 | 
8.14 लाख रुपए की संदिग्ध राशि के साथ लोहावट बीडीओ को पकड़ा


जयपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लोहावट जिला फलोदी के विकास अधिकारी नारायण सुथार को उनके निजी वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपए की संदिग्ध राशि सहित डिटेन किया।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई में एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर को सूचना मिली थी कि लोहावट बीडीओ संदिग्ध राशि लेकर लोहावट से बीकानेर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम ने नोखा रोड स्थित भीनासर चेक पॉइंट पर संदिग्ध हुंडई वेन्यू कार नंबर आरजे 07 सीडी 0047 को रुकवाया।वाहन की तलाशी के दौरान 8 लाख 14 हजार रुपए बरामद हुए। राशि के संबंध में विकास अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश