home page

ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, दो पुरुष एवं चार महिलाएं गिरफ्तार

 | 
ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, दो पुरुष एवं चार महिलाएं गिरफ्तार


ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, दो पुरुष एवं चार महिलाएं गिरफ्तार


प्रयागराज, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित अतरसुइया थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार देर शाम दो पुरुष एवं चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से छह मोबाइल फोन एवं दो स्कूटी तथा अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर के अतरसुइया थान क्षेत्र में कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी सुनील कुमार पुत्र जनक केसरवानी के घर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम एवं अन्य थाने की पुलिस टीम के साथ छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार के कारोबार में लिप्त छह महिलाएं एवं दो पुरुष आपत्तिजनक जनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस टीम ने मौके से छह मोबाइल फोन एवं दो स्कूटी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस संबंध में अतरसुइया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल