home page

(अपडेट)लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी

 | 
(अपडेट)लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी


(अपडेट)लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी


(अपडेट)लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी


- दिव्या मिश्रा शहर के चर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन

लखनऊ, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक युवक ने पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। घटना के पीछे प्रथमदृष्टया परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हत्या में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद कर लिया गया है। पति ने हत्या के बाद वारदात अपने स्टे्टस पर लगाने लगाई, जिससे पुलिस को जानकारी हुई और आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक महिला बैंक कर्मी शहर की चर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने बहन थी। उन्होंने भी बहन की गाेली मारकर हत्या की खबर पर एक्स पर पाेस्ट किया है।

सयुंक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि शहर के पॉश इलाका गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड में एक प्राइवेट कंपनी के बैंक के पास महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर उसके पति मानस बाजपेयी ने हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और वहां अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। वारदात से पहले मानस ने अपने मोबाइल के व्हाटसअप पर स्टेटस लगाया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। अब वह बहन को मारने की बाद खुदकुशी कर लेगा। यह स्टेट्स जब स्थानीय लोगों ने देखा तो आस पड़ोस के लोग मानस के घर पहुंचे, जहां गोली चलने की आवाज आने पर उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। इस बीच जेसीपी समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई।

जेसीपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पता चला है कि मानस ने ही अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली है। वारदात के दौरान उसने इसका एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें हत्या की बात का जिक्र किया गया है। घटना की जानकारी अन्य परिवार के लोगों को देते हुए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक