home page

लखनऊ :हनुमान मन्दिर में लाखों की चोरी

 | 
लखनऊ :हनुमान मन्दिर में लाखों की चोरी


लखनऊ, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जनपद में महानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू हैदराबाद के पंच हनुमान मंदिर में रविवार रात चोर जेवर और मुकुट चुरा ले गए। सोमवार को मंदिर की देख-रेख करने वाले ने चाेरी की शिकायत पुलिस से की है।

प्रदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को जब पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ और मंदिर के अंदर से भगवान के जेवर, मुकुट गायब थे। घटना देख पुजारी ने जानकारी उन्हें दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच में पाया कि मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं के ऊपर लगा छत्र, मुकुट और जेवर गायब हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोर चुरा ले गए।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने मंदिर में हुई चोरी की तहरीर दी है। साथ ही साथ चोरी गए सामान की विस्तृत सूची भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। मंदिर प्रबंधक के अनुसार, लगभग 35 लाख रुपये के चोरी होने का अनुमान हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही चाेराें काे गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक