home page

लखनऊ : महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

 | 
लखनऊ : महिला बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या


लखनऊ, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकखंड में एक प्राइवेट कंपनी की बैंक के पास महिला कर्मचारी काे गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में महिला की पहचान आलमबाग निवासी दिव्या मिश्रा के रुप में हुई है। वह बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी। पिछले एक साल से उनका उनके पति से विवाद चल रहा है। उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अपील भी दायर कर रखी थी।

फिलहाल घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि किसी ने उन्हें फोन करके बैंक से बाहर बुलाया था। बातचीत के दाैरान महिला काे गोली मारकर अभियुक्त फरार हो गया। गोमतीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावर की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का शक महिला के पति पर भी जा रहा है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक