home page

शराब ठेके में हुए विवाद में दोस्तों ने युवक की पीटकर कर दी हत्या

 | 

बांदा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शराब ठेके के पास नशे में हुए विवाद पर युवक को पीट दिया। उसकी मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने झगडे में जहर खाने से मौत होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिल्ला थाना क्षेत्र के चिल्ला कस्बा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई राजेद्र पुत्र मइयादीन गुरुवार की दोपहर गज्जू और शिवभवन के साथ शराब ठेके में शराब पिया। नशा होने पर विवाद हो गया। एक युवक ने उसे डंडो से पीट दिया। जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। गज्जू ने घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता था। तीन भाईयों में बड़ा था। आरोप लगाया कि नशे में दोस्तों से विवाद हो गया। दोस्तों ने उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी के अलावा एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।

उधर थानाध्यक्ष अनिल साहू का कहना है कि नशे में दोस्तों से विवाद हुआ है। नाराज होकर उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल कोई तहरीर नही मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह