पिपरा के बेलोखड़ा से 70 बोतल सोफी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार,बाइक जब्त
सुपौल, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोखड़ा वार्ड 2 स्थित मुख्य सड़क समीप से बुधवार की दोपहर वाहन जाँच के दौरान तीन सौ एमएल की सत्तर बोतल सोफी शराब के साथ एक युवक को पिपरा पुलिस गिरफ्तार कर एक बाइक भी जब्त किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत के बेलोखड़ा वार्ड दो निवासी रामेश्वर साह के 23 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बताया गया हैl आरोपी युवक के खिलाफ बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बेलोखड़ा पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था उसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ कर जांच किया तो बाइक के डिक्की और प्लास्टिक झोला में सोफी शराब पाया गया । बताया कि अपराध नियंत्रण की दृष्टि एवं शराब पियक्कड़ों तथा नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख़्शा नहीं जाएगाl इस कांड में गिरफ्तार आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

