home page

एसएसबी ने पथराहा में तस्करी के 235 लीटर शराब के साथ बाइक किया जब्त

 | 
एसएसबी ने पथराहा में तस्करी के 235 लीटर शराब के साथ बाइक किया जब्त


अररिया 16 मई(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी फुलकाहा की विशेष गश्त कर रही टीम ने मध्य रात्रि नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 235.8 लीटर शराब के साथ बाइक को जब्त किया गया।

मध्य रात्रि को जब एसएसबी की टीम भारत नेपाल खुली सीमा पर गश्त कर रही थी तो पथराहा मेहता टोला के समीप नेपाल से एक बाइक आता दिखाई दिया।जिस पर एसएसबी की टीम ने घेराबंदी की तो तस्कर बाइक और शराब को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।एसएसबी जवानों ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/2 के नजदीक सौ मीटर की दूरी पर की।एसएसबी ने दो तस्करी में प्रयुक्त दो साइकिल भी जब्त किया।जब्त शराब,बाइक और साइकिल को आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद एसएसबी द्वारा आबकारी विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर