सूचना पर लूंगी और गंजी में शराब की खरीददारी के लिए पहुंचे पुलिस ने पकड़ा शराब माफिया को
अररिया 02 मार्च(हि.स.)।
होली को लेकर शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है।पुलिस शराब माफियाओं को चिन्हित कर छापेमारी कर शराब पकड़ रही है।इसी कड़ी में सोमवार को सूचना पर फारबिसगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार,सब इंस्पेक्टर अमित कुमार राज,विजय कुमार लूंगी और गंजी पहनकर अपना वेष बदलकर शराब की खरीददारी करने शराब माफिया के घर पहुंचा।
रामपुर उत्तर वार्ड संख्या चार के रहने वाले 20 वर्षीय अमन कुमार उर्फ कन्हैया पिता दिलीप दास वेष बदले पुलिस को पहचान न सका और मांग के अनुरूप पैसे लेकर ज्योंहि शराब की बोतल पुलिस को थमाई।पुलिस अधिकारियों ने शराब माफिया को धर दबोचा।जिसके बाद दूर खड़े पुलिस बलों को बुलाकर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो आरोपित युवक के घर से 15.625 लीटर शराब बरामद किया।पुलिस की गिरफ्त में आए अमन कुमार उर्फ कन्हैया कुमार पूर्व में भी शराब के साथ पकड़ा गया और जेल जा चुका है।वह रामपुर उत्तर वार्ड संख्या चार स्थित घर के साथ नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया हाट वार्ड संख्या छह स्थित घर से शराब बिक्री करने का धंधा को अंजाम दे रहा था।जानकारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

