home page

प्रतापगंज में 84.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
प्रतापगंज में 84.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 11 सितंबर (हि.स.)। जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 84.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पुलिसलगातार अभियान चला रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र