home page

नशे के खिलाफ कार्रवाई: 131.4 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
नशे के खिलाफ कार्रवाई: 131.4 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 08 सितंबर (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नदी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 131.4 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, नदी थाना क्षेत्र में रात के समय पुलिस टीम गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र