home page

त्रिवेणीगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
त्रिवेणीगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


सुपौल, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिवेणीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8.640 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है और इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिला प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ सख्ती के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र