home page

शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 | 
शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


सुपौल, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, थाना पुलिस ने डपरखा गांव निवासी मो रफीक ,पिता मो शफीक को शराब के नशे की हालत में पकड़ा, जिसे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र