जहरीली शराब कांड: स्प्रिट की खेप गाजियाबाद से मंगाने वाला लवकुश यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे
-लवकुश ने स्प्रिट की डिलेवरी कन्हैया यादव को दी,जहां खुदरा विक्रेताओं को बांटा गया मौत का समान पूर्वी चंपारण, 10 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हुई जहरीली शराब कांड में पुलिस बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मौत का सौदागर स्प्रिट सप्लायर कोटवा के लवकुश यादव को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि शराब सिंडिकेट के मास्टर माइंड कन्हैया यादव ने पुलिस के समक्ष स्वीकारा है कि उसने लवकुश से जहरीली स्प्रिट खरीदा।
शराब की खेप लवकुश यादव उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से मंगाया था,जो गोरखपुर के रास्ते गोपालगंज होते हुए तुरकौलिया पहुंची थी। लवकुश ने शराब की डिलेवरी कन्हैया यादव को दी थी,जो छोटे कारोबारियों को बिक्री किया था। ऐसे में संभव है कि डुमरियाघाट , संग्रामपुर , केसरिया , कोटवा , पिपराकोठी सरीखे थाना क्षेत्र में भी शराब बेची गई होगी जिसको लेकर पुलिस सक्रिय होकर इन क्षेत्रो में शराब की टोह में जुटी है।
मौत के सौदागर को पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ा है , जिसकी पुष्टि एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक लवकुश ने जहरीली स्पिरिट गाजियाबाद के एक कंपनी से खरीदा था। जिसके बाद लवकुश ने शराब सिंडिकेट के सरगना मास्टरमाइंड कन्हैया यादव से स्पिरिट बेची थी , जिस जहरीली स्प्रिट ने तबाही मचाते हुए मौत का तांडव किया और 11 लोगो की मौत हो गई,जबकि कई लोगो ने अपनी आंखो की रोशनी गंवा दिया। शराब पीने वाले कुछ लोग अभी अस्पतालों में इलाजरत हैं।
एसपी ने बताया है कि जहरीली स्प्रिट के विरुद्ध एसआईटी की चार टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रेड कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस शीघ्र ही इस पूरे सिंडिकेट को दबोच लेगी। इधर कन्हैया यादव के इनपुट पर लवकुश की जहरीली शराब के साथ गिरफ्तारी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

