नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद
सहरसा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कोशी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में डीआईजी डा कुमार आशीष के नेतृत्व में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है।साथ ही इस अभियान में आम जनो का भी अप्रतिम सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल न० एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।
इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 17 से 23 अक्टूबर के दौरान कुल 538.386 लीटर अवैध शराब, गाँजा-348.75 किलोग्राम, स्मैक 622.80 ग्राम,नशीला इंजेक्शन 180 एमएल, मोटरसाइकिल 11, तीन पहिया 03, चार पहिया वाहन 01, देशी कट्टा 01. गैस सिलेण्डर-01, तसला-02, गैस चुल्हा-101, उपकरण-01 एवं मोबाइल-05 बरामद किया गया है। अवैध शराब के गामले में 84 एवं सूखा नशा के मामले में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 79482. 968 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सिरप 4419.591 लीटर, गांजा-8192,776 किलोग्राम, स्मैक-8826. 142 ग्राम, नशीला इंजेक्शन 13202 एमएल, नशीला टैबलेट 325 अद्द, सिरिंज 01 पैकेट,विदेश निर्मित पिस्टल-02, पिस्टल 02. देशी कट्टा-07,देशी मस्केट-01, मैगजीन 03, कारतूस-38, मोबाइल-98,चार चक्का 37, नाव-02. भारतीय मुद्रा 61,76,252/- रूपया, नेपाली मुद्रा 27570/ रुपया, ट्रक 02, पासबुक 03. ATM कार्ड 01, लोडा का भट्टी 01, इलेक्ट्रीक तराजू-04 बरामद किया गया है।
इस मामले में कुल 2532 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आमजनो से अपील है कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं०-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी व सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं।आपका मोबाइल नंबर एवं पहचान को पूर्णत गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।उन्होंने कहा कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति हेतु प्रतिबद्ध है। कृपया सूचना देंकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता देकर अवश्य सहयोग करें।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

