home page

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई! भारी मात्रा में नकदी जब्त

 | 
चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई! भारी मात्रा में नकदी जब्त


सिलीगुड़ी, 11 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के मुरालिगंज चेकपोस्ट पर नाका जांच के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी से बिहार जा रही एक चार पहिया वाहन को शुक्रवार रात रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 18 लाख 98 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुए। यह कार्रवाई स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) टीम, पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में मौजूद लोग इस बड़ी रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पूरी रकम को जब्त कर लिया गया। टीम आगे की कार्रवाई जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार