home page

लैंड जिहाद के आरोप के साथ विश्व हिन्दू महासंघ आया सामने

 | 
लैंड जिहाद के आरोप के साथ विश्व हिन्दू महासंघ आया सामने


जबलपुर, 17 मार्च (हि.स.)। हाजी शकील द्वारा शाहिद पिता बिस्मिलाह अंसारी द्वारा सीलिंग भूमि और शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी बेचकर व अवैध मदरसा मस्जिद निर्माण करने लैंड जिहाद करने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधि‍कारी विकास खरे ने मंगलवार को बताया कि तहसील अधारताल ग्राम कूदवारी में मैं हाजी शकील और शाहिद पिता बिस्मिलाह अंसारी द्वारा सीलिंग भूमि व शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग फर्जी रजिस्ट्री कर लोगों को सस्ते मकान बना कर दिये जा रहे है और साथ ही अवैध मदरसा मस्जिद का निर्माण कर भूमि जिहाद पूरे शहर में षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है।

उनका आरोप है कि अधिकतर लैंड जिहाद पर कुछ अधिकारियों का भी संरक्षण होता है जिसकी सख्ती के साथ उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर हाजी शकील की संपत्ति की जांच होना चाहिए। विश्व हिन्दू महासंघ का कहना है कि यद‍ि एक सप्ताह के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के कार्यकर्ता कलेक्टर महोदय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक