home page

जमीन के लिए बेटे ने पिता की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज

 | 
जमीन के लिए बेटे ने पिता की कर दी हत्या, मुकदमा दर्ज


फर्रुखाबाद,19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना मेरापुर क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। छोटे भाई ने बड़े भाई के खिलाफ इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नदोरा में बदन सिंह (75) की हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र नेकराम ने पिता की हत्या की रिपोर्ट अपने बड़े भाई मोहन के नाम दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में नेकराम ने कहा कि उसका बड़ा भाई मोहन पिता की जमीन अपने नाम कराना चाहता था। जिसको लेकर उसका पिता से कई बार झगड़ा हो चुका है। इसी को लेकर आरोपित मोहन ने आज पिता को मौत के घाट उतार दिया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar