home page

गुरुवार को जमीन विवाद में गोलीकांड के शिकार युवक की हुई मौत,जांच के लिए एसआईटी गठित

 | 
गुरुवार को जमीन विवाद में गोलीकांड के शिकार युवक की हुई मौत,जांच के लिए एसआईटी गठित


अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।

जिले में रानीगंज प्रखंड के लकुनवा गांव में रंजीत शर्मा की गुरुवार रात को गोली मार दी गई थी। जिनका इलाज के क्रम में मौत हो गई। मामले में जमीन विवाद का आरोप है। मृतक की मां ने जमीन खरीद-बिक्री की पुरानी दुश्मनी को हत्या की वजह बताया है।

पुलिस ने अभी किसी आरोपी की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है,जो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे 35 वर्षीय रंजीत शर्मा खेत से घर लौट रहे थे। लालपुर नहर फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मां का आरोप है कि रंजीत ने स्वर्गीय चंदेश्वर की जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री एक महीने पहले हुई थी। इसी जमीन विवाद के चलते चंदेश्वर के बेटे बबलू की पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई है,जो मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर