home page

निर्माणाधीन मकान में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

 | 
निर्माणाधीन मकान में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत


हमीरपुर, 14 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के मचहरी गांव में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मचहरी गांव निवासी करन ने बताया कि उसका भाई लखन सिंह गांव के हरी सिंह के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। सोमवार वह रोज की तरह काम करने पहुंचा था। काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मकान मालिक और साथी मजदूर उसे सीएचसी गोहांड ले गए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लखन सिंह मजदूरी के साथ पट्टे की जमीन पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से स्वजन बेहाल हैं। मृतक अपने पीछे मां राममूर्ति, भाई करन व प्रेमचंद, पत्नी मीना और पुत्र चंदन, योगेश व प्रिंसी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। चिकासी थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने सोमवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा