home page

गांजा तस्करी पर सरस्वती नगर पुलिस की कार्रवाई, बालिका से 1.30 लाख का गांजा जब्त

 | 

रायपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। थाना सरस्वती नगर पुलिस ने कुकुरबेड़ा क्षेत्र में गांजा बिक्री की फिराक में घूम रही विधि के साथ संघर्षरत एक बालिका को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.654 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित सुलभ शौचालय तालाब के पास एक युवती गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में घूम रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिन्सन गुड़िया ने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारी सरस्वती नगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर बालिका की पतासाजी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालिका के कब्जे से कुल 2.654 किलोग्राम गांजा जब्त किया। मामले में थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20(बी) में प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर