home page

बलरामपुर : चोरी की केटीएम बाइक बरामद, तीन अपचारी बालक पकड़े गए

 | 
बलरामपुर : चोरी की केटीएम बाइक बरामद, तीन अपचारी बालक पकड़े गए


बलरामपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में घर से चोरी हुई केटीएम मोटरसाइकिल मामले में आज गुरुवार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 28 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने एक घर का शटर तोड़कर मोटरसाइकिल (क्रमांक DL 55 AJ 6062) चोरी कर ली थी। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद घर के भीतर सब्बल और आरी का ब्लेड भी मिला था। मामले में राजपुर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थिया के बयान और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे तीन संदिग्ध अपचारी बालकों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने तीनों अपचारी बालकों का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रतिवेदन तैयार कर परिजनों को सूचना दी और उन्हें नियमानुसार किशोर न्यायालय रामानुजगंज में प्रस्तुत किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय