मंदसौरः पुलिस ने जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
मंदसौर, 07 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कोतवाली थाना पुलिस ने जगदीश मंदिर जीवागंज एवं गणपति मंदिर में घटित चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से जगदीश मंदिर में चोरी कर प्राप्त किये भगवान के आभूषण तथा गणपति मंदिर में चोरी कर प्राप्त की दो दानपेटी एवं दानपेटी की राशि को आरोपी से जप्त किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 जनवरी 2026 को फरियादी जितेन्द्र व्यास पुत्र यशवंत व्यास निवासी जीवागंज मंदसोर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करवाई कि थी की वह जनकूपुरा (जीवागंज) में स्थित गुर्जर गौड ब्राम्हण समाज के जगदीश मंदिर के पुजारी है तथा मंदिर के अंदर ही निवास करते है। 21 जनवरी 2026 के प्रात: करीब 04-30 बजे फरियादी का भाई योगेश व्यास ने जागकर देखा कि मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा खुला है। जो मंदिर के अंदर देखने पर पता चला की कोई अज्ञात आरोपी जगदीश मंदिर के भगवान के चांदी के आभूषण, गदा आदि चुराकर ले गया है।
वहीं 06 मार्च 2026 को फरियादी संतोष पुरोहित पुत्र रामसिह पुरोहित निवासी कर्मचारी कोलोनी अभिनंदन नगर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करवाई की दिनांक 05-06 मार्च 2026 की मध्य रात्रि को अज्ञात आरोपी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास स्थित सिद्दी विनायक गणपति मंदीर की दो दानपेटी को तोडकर दानपेटी ही चुराकर ले गया है। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया।
राठौर ने बताया कि उक्त अपराध मंदिर चोरी से संबधित होकर आम जन की जन भावना से भी संबधित था इस हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसोर के द्वारा लगातार अपराध का पर्यवेक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर पूछताछ कर आरोपी की पतारसी हेतु निर्देशित किया था। साथ ही हर संभव सीसीटीवी फुटेज को चेक कर अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निर्देश दिये थे तथा सायबर सेल को भी इस हेतु आवश्यक निर्देश दिये थे। उक्त निदेर्शो के पालन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पृथक पृथक पुलिस टीम तैयार कर माह जनवरी 2026 से ही अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु सीसीटीवी फुटेज चेक किये थे तथा संदिग्ध व्यक्तियो एवं संपत्ति संबधी अपराधियो से पूछताछ की थी। उक्त पूछताछ/अनुसंधान कार्यवाही निरंतर जारी थी। दिनांक 21 मार्च 2026 को गणपति मंदीर में चोरी होने पर पुन: पृथक पृथक पुलिस टीम व चीता मोबाईल अपराध अनुसंधान मे सहयोग हेतु लगाई गई थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति नवीन (34) पुत्र प्रदीप शर्मा मूल निवासी भानपुरा वर्तमान निवासी श्री कोल्ड के पास मदंसौर को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उपरोक्त दोनों मंदिर चोरी की घटनाओं को घटित करना स्वीकर किया। पश्चात आरोपी की निशानदेही से उपरोक्त दोनों अपराधों मे चोरी गये सामान दोनो दानपेटी, नगदी व भगवान के चांदी के मुकुट चांदी का मोर पंख, चांदी की गदा, चांदी की बासुरी व नगदी बरामद की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

