home page

सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

 | 
सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज


अररिया 12 अप्रैल(हि.स.)। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक युवक द्वारा तेज धारदार चाकू लहराकर खुलेआम हत्या कर देने की धमकी दे रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एसपी जितेन्द्र कुमार ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लिया और 39 वर्षीय युवक सोहराब पिता सफीक के खिलाफ महलगांव थाना में केस दर्ज करवाया।

केस महलगांव थाना के इसरखा वार्ड संख्या छह के रहने वाले पनबुल्ला पिता मो.नजमुद्दीन के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया। थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया गया कि बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची बटुरवाड़ी के रहने वाले 30 वर्षीय सोहराब पिता सफीक का ससुराल इनके घर के बगल में ही है। सोहराब से चले आ रहे पूर्व के विवाद को लेकर सोहराब बेंगलोर से अपने वाट्सएप्प एवं फेसबुक के माध्यम से विडियो तैयार कर हाथ में चाकू लेकर जान मारने की धमकी देते हुए तरह-तरह की धमकी एवं भद्दी-भद्दी गाली गलौज की है। आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर महलगांव थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ करने की बात एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर