home page

किशोरी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

 | 
किशोरी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज


हाथरस, 14 मई (हि.स.)। सहपऊ थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवक उनकी पुत्री को जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना