किशनपुर थाना क्षेत्र में 5099 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, 03 मार्च (हि.स.)। जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध विभाग पटना से प्राप्त सूचना के आधार पर किशनपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई।
कोसी महासेतु के पास एनएच-27 पर जांच के क्रम में एक ट्रक से कुल 548 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें 5099 बोतल एवं 17280 टेट्रा पैक (कुल 4785.465 लीटर) शामिल हैं।
इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० मोमिन (पे० शेखर) एवं शहनवाज आलम (पे० इकबाल) दोनों निवासी नितापुर वार्ड नंबर-14, थाना-बलकटा, जिला-उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
पुलिस द्वारा इस संबंध में किशनपुर थाना कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशा के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

