home page

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 | 
खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


फतेहपुर, 26 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को खेत में खड़े बबूल के पेड़ के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव निवासी बुद्धराम पासवान (22) पुत्र छेद्दू पासवान का सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने आज दोपहर बाद गले में बंधी रस्सी युक्त शव बरामद हुआ है। जिसे देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसकी बहन की ससुराल सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में है, लेकिन वहां पहुंचने से पहले यह घटना हो गई हो।

थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, संभव है रस्सी कमजोर होने से शव नीचे गिर गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार