home page

काशनगर पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की गांजा के साथ दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 | 
काशनगर पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की गांजा के साथ दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल


सहरसा, 12 सितंबर (हि.स.)।

जिले के काशनगर थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के पास से करीब 31 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ कीअनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर उनके फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में एसडीपीओ निशिकांत भारती ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा सुपौल की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार,सअनि राजेश्वर पासवान, मसि अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी समेत अन्य सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया।

गठित टीम ने थाना क्षेत्र के मैना पुल के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। पुलिस टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुपौल की ओर से आ रही एक बस को रोककर पुलिस ने यात्रियों और उनके सामान की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान बस में बैठे दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग, थैला और बाल्टी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान इन सामानों से करीब 31 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में एक ने अपना नाम खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एकनिया गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी स्व. बहादुर पासवान के 55 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान बताया। वहीं दूसरे ने अपना नाम बेगूसराय जिले के छोटी बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव के वार्ड संख्या एक निवासी बिलैती यादव के 45 वर्षीय पुत्र पंकज यादव बताया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों तस्कर मादक पदार्थ कहां से लेकर चले थे और इसे कहां पहुंचाने वाले थे। इसके अलावा तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार