करंट लगने से युवक की मौत
| Oct 1, 2025, 17:00 IST
जौनपुर, 1 अक्टूबर (हि.स.)। शाहगंज थानान्तर्गत एक रेस्टोरेंट की होर्डिंग लगाने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार चौहान ने बताया कि एक रेस्टोरेंट में होर्डिग लगाने के दौरान राजकुमार पुत्र रमेश निवासी शाहगंज थानान्तर्गत बभची गांव की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर विक्की गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

