home page

कानपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, तीन छात्र गिरफ्तार

 | 
कानपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, तीन छात्र गिरफ्तार


कानपुर, 31 मार्च (हि.स.)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर यूनिवर्सिटी) की एक छात्रा के साथ तीन अन्य छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीनों छात्रों ने उसे दबाव में लाकर अमानवीय कृत्य करने की कोशिश की।

पीड़िता ने बताया कि बीते 16 मार्च को आरोपितों ने उसे खाना खाने के लिए कक्षा में बुलाया। इसी दौरान तीनों छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा भयभीत हो गई और अपने परिवार से भी डर के कारण पूरी बात साझा नहीं कर पा रही थी। परिजनों के लगातार पूछताछ करने पर उसने पूरी सच्चाई बताई।

इस पर सोमवार देर शाम कल्याणपुर पुलिस ने अनुज विश्कर्मा, वैभव मिश्रा और निर्मल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप