home page

कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने दो वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार

 | 
कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने दो वांछित आरोपितों को किया गिरफ्तार


कानपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने न्यायालय से वांछित दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और धरातलीय सूचना के आधार पर दोनों की तलाश की। कई दिनों से प्रयास के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरैया निवासी संदीप सिंह और कानपुर निवासी मो. आमिर के रूप में हुई है।संदीप सिंह के खिलाफ चोरी, चोरी का माल रखने और जहरीले पदार्थ के जरिए चोट पहुंचाने से संबंधित अपराध के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराध का भी मामला दर्ज है। वहीं ,मो. आमिर के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित अपराध, लूट, चोरी का माल रखने और चोरी के माल का आदतन कारोबार करने के मामले दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इलेक्ट्रॉनिक सूचना के आधार पर दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक शिवबाबू यादव, उपनिरीक्षक अर्पित तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप