कांगड़ा में दो लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 6.24 ग्राम चिट्टा बरामद
धर्मशाला, 09 अक्टूबर (हि.स.)। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने कांगड़ा में दो लोगों को चिट्टे के साथ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत बीती देर रात भट्ठा रोड, गर्ग कॉलोनी (वीरता के सामने) में विशेष नाकाबंदी/चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति यामाहा स्कूटी (नंबर एचपी-40एफ-0763) पर सवार होकर आए। चेकिंग के लिए रोके जाने पर जब उनकी तलाशी ली तो दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हेरोइन व स्कूटी को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रमन सहगल, निवासी गांव रिहालपुरा, डाकघर एवं तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा, उम्र 48 वर्ष तथा विकास धीमान, निवासी राजहूं, तहसील धीरा, जिला कांगड़ा, उम्र 43 वर्ष शामिल हैं। कांगड़ा पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

