home page

ज्वाली में चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

 | 

धर्मशाला, 26 सितंबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत गांव घाड़ (हरसर) में हुई चोरी के मामले में गठित एसआईटी टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस संबंध में बीते 13 सितंबर 2026 को ज्वाली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी द्वारा तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इनपुट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद करने की प्रक्रिया भी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया