home page

स्कूटी चोरी के मामले में झारखंड निवासी गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद

 | 
स्कूटी चोरी के मामले में झारखंड निवासी गिरफ्तार, स्कूटी भी बरामद


धर्मशाला, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला कांगड़ा के तहत पुलिस थाना पंचरुखी पुलिस ने स्कूटी चोर को पकड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी गांव गुरेहड, डाकघर सलियाणा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने थाना आकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पिता बीते 7 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी (एचपी37एफ-8967 एक्टिवा) पर किसी निजी काम से सलियाणा सोसाइटी गए थे। काम निपटाकर जब वे बाहर आए तो उनकी स्कूटी गायब थी। स्कूटी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता द्वारा पहचान के आधार पर जब आरोपी से गहन पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र विरसा, निवासी गांव उरी केल, डाकघर विकवा दाग, तहसील व थाना जिला खूंटी (झारखंड), हाल निवासी पंचायत भवन सलियाणा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्कूटी चुराने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पट्टी स्थित चाय के बगीचे में छिपाकर रखी गई थी पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया