home page

फतेहपुर में 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
फतेहपुर में 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार


धर्मशाला, 07 नवंबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर में एंटी चिट्टा अभियान के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को 11.79 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी-97ए-8437 भी बरामद की है।

एसपी नूरपुर ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ब्यास नदी पुल के नजदीक रियाली में उक्त मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष सिंह, निवासी गांव डडोली, डाकघर गदराना, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

बरामद चिट्टा को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस थाना फतेहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है तथा आरोपी से गहन पूछताछ कर नशे की खेप के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई के स्रोत एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया