देहरा में 50.84 ग्राम चिट्टे और नकदी के साथ दो गिरफ्तार
| Nov 2, 2026, 14:31 IST
धर्मशाला, 02 नवंबर (हि.स.)। पुलिस थाना देहरा के तहत दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। एसपी देहरा ने बताया कि रविवार बीती देर रात पुलिस गश्त के दौरान ढलियारा में सीमेंट स्टोर के नजदीक ढलियारा खट्ट के पास दो व्यक्तियों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित 10 हजार रूपये नकद बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन दोनों ने यह चिट्टा कहां से लाये और किसे बेचने जा रहे थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

