नगरोटा में चिट्टे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
धर्मशाला, 01 नवंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने पठियार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बीती देर रात एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान शक के आधार पर रोका। पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर उसके कब्जे से 4.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना नगरोटा बगवां में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
आरोपी की पहचान अंकुश सिंह (आयु 31 वर्ष), निवासी गांव सूरजपुर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। कांगड़ा पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि वह यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे किसे बेचने वाला था।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

