home page

नूरपुर में सीआईए टीम ने किया 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में सीआईए टीम ने किया 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने पुलिस चौकी कंडवाल के नजदीक नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों से 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

एएसपी नूरपुर ने बताया कि सीआईए टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर एचपी54ई-1633 पर सवार होकर पठानकोट की ओर से नूरपुर की तरफ आ रहे हैं तथा उनके पास चिट्टा हो सकता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच-154, पुलिस चौकी कंडवाल के बाहर नाकाबंदी की गई। पुलिस टीम ने उक्त मोटरसाइकिल को रोककर उसकी नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की पिछली सीट के नीचे एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफा बरामद हुआ, जिसकी जांच करने पर उसमें चिट्टा पाया गया।

पुलिस ने मौके पर 7.12 ग्राम चिट्टा अपने कब्जे में लिया तथा आरोपियों नके खिलाफ आगामी कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान अतुल सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8, नूरपुर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, आयु 32 वर्ष तथा रजत कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी गांव अमणी, डाकघर धालून, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा, आयु 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया