home page

होम स्टे में पुलिस की दबिश, चार लोग चिट्टे सहित गिरफ्तार

 | 
होम स्टे में पुलिस की दबिश, चार लोग चिट्टे सहित गिरफ्तार


धर्मशाला, 10 अक्टूबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिला कांगड़ा के पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अरला में स्थित एक होमस्टे में पुलिस ने दबिश देकर चार युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तलाशी लेने पर चारों युवकों के कब्जे से कुल 11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस थाना भवारना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चिट्टे को अपने कब्जे में ले लिया है।

मामले में संलिप्त आरोपियों में संदीप राम, निवासी गांव मौली चक, डाकघर सल्याणा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, आयु 33 वर्ष, संजीव कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर अरला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा आयु 36 वर्ष, अरुण कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर चौकी खलेट, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, आयु 29 वर्ष तथा दीपक, निवासी मकान नम्बर 2416, गली नं. 2, डबल्डाया चौक, जंडियाला गुरु, तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब, आयु 38 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस थाना भवारना की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे हेरोइन (चिट्टा) कहां से लेकर आए थे और इसकी आपूर्ति किसे करने जा रहे थे। मामले में आगामी जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया