home page

कांगड़ा में निजी बस सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

 | 
कांगड़ा में निजी बस सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार


धर्मशाला, 25 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कांगड़ा पुलिस के अभियान के तहत शुक्रवार को सीआईए टीम ने एक निजी बस में सवार दो युवकों से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गगल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना गगल के अंतर्गत सीआईए टीम ने विशेष नाकाबंदी के दौरान पठानकोट-कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गज पुल (राजोल) के पास एक निजी बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके पास 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना गगल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव कन्हौली मनोहर, डाकघर व तहसील पुछरी, जिला सारण, बिहार तथा मोहन बहादुर उर्फ मोनु (उम्र 25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 4 (गुप्त गंगा), डाकघर, तहसील व जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया