home page

नूरपुर और डमटाल में 18.78 ग्राम चिट्टे सहित 3 काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त

 | 
नूरपुर और डमटाल में 18.78 ग्राम चिट्टे सहित 3 काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त


नूरपुर और डमटाल में 18.78 ग्राम चिट्टे सहित 3 काबू, दो मोटरसाइकिलें जब्त


धर्मशाला, 13 सितंबर (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में सी.आई.ए. की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 18.78 ग्राम चिट्टा बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

पहले मामले में पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 10.62 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बीती देर रात सीआईए नूरपुर की टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान प्राप्त एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आबकारी बैरियर भदरोया से गुरु रविदास मंदिर लिंक रोड पर बने रेलवे अंडरब्रिज के समीप दबिश दी। इस दौरान वहां खड़ी एक टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल एचपी 97ए 7694 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे से 10.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी की पहचान मुनीष कुमार उर्फ मन्नू पुत्र तिलक राज, निवासी गांव व डाकघर भदरोया, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना नूरपुर के तहत दो नशा तस्करों से 8.16 ग्राम चिट्टा बरामद कर 2 आरोपियों को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक नूरपुर की टीम जसूर क्षेत्र में गश्त पर थी। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने पुराना बस स्टैंड जसूर स्थित रैन शेल्टर के समीप एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की चेकिंग की। तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 8.16 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसे प्राथमिक पूछताछ के अनुसार बाहरी क्षेत्र से लाया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल तथा एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है।

दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया