home page

डमटाल में मकान से 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
डमटाल में मकान से 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 06 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने रिहायशी मकान से 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ डमटाल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ को मिली सूचना के आधार पर गांव चक्क नांगलियां, डाकघर कन्दरोड़ी, तहसील इन्दौरा में तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू के आवासीय मकान पर तलाशी की गई। तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में टेलीविजन के स्पीकर के भीतर छिपाकर रखा गया 10.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह, निवासी गांव चक्क नांगलियां, डाकघर कन्दरोड़ी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ का स्रोत क्या है एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया