home page

नूरपुर में चिट्टे सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में चिट्टे सहित दो आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 05 अगस्त (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2.3 ग्राम हैरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।

एसपी नूरपुर ने बताया कि पुलिस चौकी कण्डवाल की टीम द्वारा नागावाड़ी क्षेत्र में पक्का टियाला के पास गश्त एवं चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पैदल आते देखा गया। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फेंक दी तथा दोनों वापस मुड़कर जाने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में पुड़िया की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुड़िया से 2.3 ग्राम हैरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सुनील सिंह (28 वर्ष) पुत्र अमरीक सिंह व अरविन्द सिंह (38 वर्ष) पुत्र मदन सिंह, दोनों निवासी गांव व डाकघर बाड़ी, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाद में नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया