नूरपुर में 10.28 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार, सीआईए टीम ने की कार्रवाई
धर्मशाला, 31 जुलाई (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए नूरपुर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक को 10.28 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ नूरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। वीरवार बीती देर रात को सीआईए नूरपुर की टीम गश्त के दौरान कंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप (कंडवाल) के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी नियमानुसार जांच व तलाशी ली गई ।
नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान साहिल (उम्र 26 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
एसपी नूरपुर ने पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस संदर्भ में थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

