home page

पालमपुर में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

 | 
पालमपुर में चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार


धर्मशाला, 28 जुलाई (हि.स.)। कांगड़ा जिला के पुलिस थाना पालमपुर के तहत बगौड़ा में यातायात जांच के दौरान आल्टो कार सवार एक व्यक्ति से 8.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कार नंबर एचपी 01डीए-1410 में सवार आरोपी पंकज निवासी गांव घुग्गर टांडा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया, जिसके दौरान उसकी गुदा से 8.94 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पालमपुर में मामला दर्ज कर आरोपी पंकज सहित वाहन चालक अतुल निवासी गांव घुग्गर टांडा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया