home page

चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद

 | 
चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद


धर्मशाला, 08 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.15 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए कांगड़ा एवं पुलिस थाना भवारना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना भवारना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर पुलिस परौर क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (टीएन10सीए-5299) को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश (22 वर्ष) निवासी गांव भट्टू समूला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की आगामी जांच जारी है ताकि इस अवैध नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया