गगल में 7.42 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार
धर्मशाला, 07 जुलाई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस की विशेष टीम द्वारा नाकाबन्दी एवं चैकिंग के दौरान मनेड पुल (चैतड़ू) के समीप तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोटरसाईकिल पल्सर नम्बर एचपी 39एफ-8208 को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस दौरान युवकों के कब्जे से 7.42 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में अजय कुमार पुत्र अंगद कुमार, निवासी गांव पन्तेहड़, डाकघर पास्सू, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, आयु 29 वर्ष,
विशाल कुमार पुत्र हरनाम सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, आयु 26 वर्ष तथा दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर कनेड़, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, आयु 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक व आगामी कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

