home page

नूरपुर में 6.63 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 | 
नूरपुर में 6.63 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 28 अप्रैल (हि.स.)। नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक व्यक्ति को 6.63 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान सीआईए नूरपुर की टीम को यह कामयाबी मिली है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि कंडवाल पुलिस चौकी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय दानियाल उर्फ मंजू (उम्र 44 वर्ष) निवासी गांव जेंट, डाकखाना रामनगर दिनी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी का मोटरसाइकिल नम्बर एचपी 38ई 1151 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क के अन्य स्रोतों का पता लगाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया