फतेहपुर में 3.26 ग्राम चिट्टा के साथ एक काबू
धर्मशाला, 19 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस जिला नूरपुर में थाना फतेहपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान अपर बरोट, ढाबा के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान साहिल उर्फ गज्जो, निवासी वार्ड नंबर 4 बरोट, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है तथा आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

